साल के अंत में खुद को कैसे बदलें – नए साल 2026 से पहले खुद से एक वादा
साल के अंत में खुद को कैसे बदलें – नए साल 2026 से पहले खुद से एक वादा लेखक: मुकेश कालो | Kalowrites.in 🌿 प्रस्तावना – साल के आख़िरी दिनों की वो चुप सी शाम क्या कभी आपने दिसंबर की ठंडी हवा में खुद से पूछा है “मैंने इस साल क्या खोया, क्या पाया?” साल का आख़िरी महीना कुछ ऐसा ही होता है। न पूरी तरह खुशियाँ देता है, न पूरी तरह ग़म। कहीं कोई नए साल की तैयारी में लगा होता है, तो कहीं कोई बीते लम्हों में खोया रहता है। हर दिल में एक हल्की-सी कसक होती है “काश कुछ और कर लेता, थोड़ा और कोशिश करता।” इसी सोच के साथ दिसंबर हमें रुककर सोचने का मौका देता है अब तक क्या किया, और आगे क्या करना है। यहीं से असली शुरुआत होती है - खुद को समझने की, खुद को बदलने की, और आने वाले साल से पहले खुद से एक सच्चा वादा करने की। ⏳ 1. समय किसी का इंतज़ार नहीं करता – इसलिए “कभी नहीं” को “आज” बनाइए कभी सोचा है, हम ज़िंदगी में कितनी बार ये कहते हैं – “ अभी नहीं, बाद में कर लेंगे ”? कभी काम को कल पर टालते हैं, कभी सोचते हैं थोड़ा वक्त मिले तो करेंगे। पर सच यही है -:...